Saturday, March 13, 2010

मंत्रों की विवेचना

-डॉ. अशोक प्रियरंजन
मंत्र शक्ति की महत्ता को संपूर्ण आध्यात्मिक जगत ने स्वीकार किया है। मंत्रों केमाध्यम से न केवल ईश कृपा प्राप्त की जा सकती है वरन जीवन में आध्यात्मिक शक्ति अर्जित की जा सकती है। कनाडा मेंं बसी भारतीय मूल की स्नेह ठाकुर ने उपनिषद दर्शन में मंत्रों की सहज, सुगम और सारगर्भित व्याख्या प्रस्तुत की है। उन्होंने मंत्रों की अर्थवत्ता को स्पष्ट करते हुए जीवन में उनकी महत्ता को रेखांकित किया है। गायत्री मंत्र और अन्य १८ मंत्रों में प्रयुक्त संस्कृत के कठिन शब्दों के हिंदी में अर्थ तथा उनकी आध्यात्मिक विवेचना भी प्रस्तुत की गई है।
उपनिषद दर्शन, लेखिका : स्नेह ठाकुर, प्रकाशन :स्टार पब्लिकेशंस, नई दिल्ली, मूल्य : २५० रुपये।

No comments: