Friday, February 19, 2010

जटिल रोगों की सहज जानकारी

-डॉ. अशोक प्रियरंजन
कनाडा में बसी भारतीय मूल की साहित्यकार स्नेह ठाकुर ने संजीवनी केमाध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया है। इस पुस्तक में उन्होंने विविध रोगों के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों की जानकारी दी है। पुस्तक में मधुमेह, तनाव, स्त्रियों में हृदयरोग, एस्ट्रोजन थेरेपी, कैंसर, आस्टियोपोरोस्सि, पार्किन्सन, सफेद बाल, नारी मोटापा, तोतलापन, एलर्जी, एल्जाईमर, मानसिक रोग, बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू आदि रोगों के विषय में ३३ आलेख संकलित हैं। इनमें विविध रोगों के विषय में लक्षण, उपचार, बचाव, जटिलताएं, पृष्ठभूमि, विविध शोध संबंधी जानकारियां, चिकित्सकों की राय और पीडि़तों केउद्धरण दिए गए हैं। सहज, सरल और रोचक भाषा में गंभीर और चिकित्सा संबंधी विषयों की प्रस्तुति पुस्तक को पठनीय और उपयोगी बना देती है। इस पुस्तक की सार्थकता इसी बात में निहित है कि एक आम आदमी भी इस पुस्तक के माध्यम से जटिल रोगों केविषय में सूक्ष्म जानकारियां हासिल कर सकता है। पुस्तक सचेत करने केसाथ ही उन अवस्थाओं और स्थितियों पर भी प्रकाश डालती है जिनके चलते कोई व्यक्ति किसी बीमारी का शिकार हो जाता है। साहित्यकार की लेखनी से लिखी इस चिकित्सा संबंधी पुस्तक की इन तमाम कारणों से अपनी अलग उपयोगिता है।
संजीवनी, लेखिका : स्नेह ठाकुर, प्रकाशक : स्टार पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली, मूल्य : २५० रुपये।

No comments: